हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश आईटीबीपी के घ...

    आईटीबीपी के घायल जवानों से अस्पताल में मिले शाह

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के ट्रामा सेंटर जाकर वहां भर्ती भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई टी बी पी) के घायल जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बस दुर्घटना में घायल हुए जवानों कांस्टेबल बलवंत सिंह, त्सेवांग दोर्जे और कांस्टेबल बबलू कुमार को श्रीनगर से विशेष एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। डॉक्टरों ने शाह को जवानों की स्वास्थ्य स्थिति और भविष्य में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गृह मंत्री को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी।

    गृह मंत्री ने घायल कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पूरी होने के बाद आइटीबीपी के जवान 16 अगस्त को चंदनवाड़ी लौट रहे थे कि अचानक उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सात जवानों की मृत्यु हो गई थी जबकि 32 घायल हो गए थे। घायल जवानों को उसी दिन इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया था। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर से विशेष एयर एम्बुलेंस के माध्यम से शुक्रवार ट्रॉमा सेंटर, एम्स लाया गया था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here