हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पटियाला, संगर...

    पटियाला, संगरुर, नाभा और अमरगढ़ में प्रमुख रिहायशी और व्यापारिक जायदादों के लिए ई-नीलामी शुरु

    रहने योग्य जगह के मालिक बनने या कारोबार शुरु करने का मौका

    पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। पटियाला डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (पी.डी.ए.) की तरफ से अपने अधिकार क्षेत्र में आते क्षेत्रों में स्थित रिहायशी और कमर्शियल जायदादों की ई-नीलामी शुरु कर दी गई है। यह ई-नीलामी 16 दिसंबर, 2022 को दोपहर 1.00 बजे समाप्त होगी। ई-नीलामी संबंधी जानकारी देते हुए आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कुल 220 जायदादें बोली के लिए उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि नीलामी के लिए रखी गई साईटें पटियाला, संगरुर, नाभा और अमरगढ़ में स्थित हैं और यह साईटें रहने या कारोबार शुरु करने के लिए बेहतरीन हैं।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब: व्यापारी हत्याकांड में घायल कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह की मौत

    बोली के लिए उपलब्ध रिहायशी जायदादों में 90 प्लॉट शामिल हैं, जिनमें सबसे कम कीमत वाली जायदाद की आरक्षित कीमत 15.03 लाख रुपए है। इसके साथ ही बोली के लिए उपलब्ध व्यापारिक जायदादों में 43 बूथ, 40 दुकानें, 21 एस.सी.ओ, 24 दो मंजिला दुकानें और 2 एस.सी.एफ. शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि व्यापारिक जायदादों के लिए शुरुआती कीमत 17.79 लाख रुपए होगी। प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक बोलीकारों को नियमों और शर्तों के बारे विस्तृत जानकारी के साथ-साथ बोली लगाने के लिए ई-नीलामी पोर्टल ६६६.स्र४ंि.ी-ं४ू३्रङ्मल्ल२.्रल्ल पर अपने आप को रजिस्टर करना होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here