हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अंशु और सिमरन...

    अंशु और सिमरन का महिला क्रिकेट टीम में चयन

    हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) हनुमानगढ़ की खिलाड़ी अंशु सैनी और सिमरन कौर का चयन राजस्थान की अण्डर 15 महिला टीम में हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि अंशु सैनी और सिमरन कौर का चयन चैलेंजर ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। राजस्थान की टीम 26 दिसम्बर से राजकोट में अपना अभियान शुरू करेगी। खास बात यह कि अंशु सैनी को टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– लगातार दूसरे दिन छाया घना कोहरा, सर्द हवाओं ने ठिठुराया

    अंशु सैनी और सिमरन कौर के चयन पर जिला संघ के अध्यक्ष संजीव बेनीवाल, संयुक्त सचिव बलविन्द्र खोसा, विक्रम सिंह, सुनील गोदारा सहित सदस्यों तथा खिलाडिय़ों ने खुशी व्यक्त की है। मनीष धारणिया ने इसका श्रेय खिलाडिय़ों की मेहनत, कोच सुनील गोदारा व बलविन्द्र खोसा तथा चयन समिति को देते हुए बधाई प्रेषित की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here