हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में 15...

    कैराना में 1500 अज्ञात नमाजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Kairana News
    Kairana News:

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईद-उल-अजहा के दिन ईदगाह मैदान के सामने सड़क पर नमाज पढ़ने पर पुलिस ने 1500 अज्ञात नमाजियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। Kairana News

    विगत गुरुवार को कस्बे के रामड़ा रोड पर स्थित ईदगाह मैदान पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई थी, जिसमें मुस्लिम समाज के हजारों लोग शामिल हुए थे। मैदान में जगह कम पड़ने के कारण हजारों लोगों द्वारा सड़क पर नमाज अदा की गई, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में अभियोग पंजीकृत किया है। कस्बे की इमाम गेट चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने कोतवाली पर 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ ईदगाह गेट के सामने सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में धारा 283,188 व 341 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– शातिर साइकिल चोर गिरफ्तार, 24 साइकिलें बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here