हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सेवानिवृत वृद...

    सेवानिवृत वृद्ध से की मारपीट, घर से निकाला

    इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अजीमगढ़ निवासी एक वृद्ध सरकारी पैंशनधारक को उसके ही परिवार के कुछ लोगो ने पैंशन हड़पने की ऐवज में बुरी तरह से पीटा और रात्रि के समय घर से बाहर निकाल दिया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। Abohar News

    उपचाराधीन शिवा प्रसाद पुत्र जेतू राम आयु करीब 65 साल ने बताया कि वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत है और उसे करीब 30 हजार रुपए पैंशन मिलती है। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहा है। शिवा प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी, बेटा और बड़ी बेटी उसे उसकी छोटी बेटी द्वारा लव मैरिज किए जाने से नाराज होकर उसे भी उससे रिश्ता नहीं निभाने देते और उसकी पूरी पैंशन खुद हड़पना चाहते हैं। इसी रंजिश के चलते गत रात्रि उक्त लोगों ने उसे बुरी तरह से मारपीट करते हुए घर से निकालते हुए ताला लगा दिया और खुद घर को बंद कर कही चले गए। इसके बाद उसकी छोटी बेटी ने अपने पति सहित उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने कथित आरोप लगाया कि उसका बेटा, पत्नी और बड़ी बेटी मारपीट करते समय उससे उसका एटीएम कार्ड भी छीनकर ले गए। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– शातिर साइकिल चोर गिरफ्तार, 24 साइकिलें बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here