हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    Gas Cylinder News: गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ते ही एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, लोगों में किल्लत की आशंका

    Charkhi Dadri News
    Charkhi Dadri News: गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ते ही एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़।

    इजराइल-ईरान तनाव की खबरों के बीच एहतियात में सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता

    भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। Gas Cylinder News: दादरी शहर में एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने के बाद गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों की खबरों के बाद लोगों में गैस की किल्लत होने की आशंका दिखाई दे रही है। इसी के चलते कई लोग एहतियात के तौर पर पहले ही सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। चरखी दादरी में मंगलवार सुबह से ही शहर की गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की आवाजाही सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिली। Charkhi Dadri News

    हालांकि सिलेंडर लेने पहुंचे एडवोकेट जयबीर छिल्लर व राकेश वशिष्ठ ने बताया कि फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है और वे सामान्य तरीके से गैस बुकिंग कराने के लिए ही एजेंसी पहुंचे हैं। एजेंसी की तरफ से ग्राहकों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी जागरूक किया जा रहा है। मैसेज के जरिए लोगों से पैनिक नहीं होने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से अफवाहें न फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश का साथ देने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें:– Bank Loan Fraud: 58 लाख रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार