हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, मचा कोहराम

    Kairana
    Kairana

    कैराना। नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    विगत मंगलवार देर रात राजकुमार(52) पुत्र जनेश्वर निवासी मोहल्ला दयानंद नगर कस्बा शामली बाइक पर सवार होकर पानीपत की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कस्बे के नेशनल हाइवे पर आर्यपुरी बाईपास के निकट बने शिव मंदिर के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।

    सूचना पर एम्बुलेंस-108 की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल अधेड़ व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

    मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस सीएचसी पर पहुंची तथा घटना की जानकारी हासिल करने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक व्यक्ति के परिवारजनों को दे दी है। हादसे से मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here