परिवार जोड़ो अभियान के तहत 49 लाख परिवारों तक पहुंचेगी ‘आप’: वीरेंद्र

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

अभियान हरियाणा के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों का भिवानी में शपथ ग्रहण समारोह कराया और उनको संगठन की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने उसी दिन ये ऐलान किया था कि आने वाले समय में हम हरियाणा में एक नया कार्यक्रम शुरू करेंगे। उसी के तहत हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान की शुरूआत की गई है। Sirsa News

अभियान के तहत पूरे हरियाणा में 49 लाख परिवारों के पास आम आदमी पार्टी पहुंचेगी। लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी सरसा लोकसभा सचिव विरेंद्र कुमार एडवोकेट, जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां व जिला सचिव श्याम मेहता ने निजी संस्थान पर पत्रकारों से बात करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद हर गांव में 21 सदसीय कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी के अंदर 36 बिरादरी का ध्यान रखा जाएगा और कम से कम दो महिलाएं व तीन युवा को शामिल किया जाएगा। कमेटी बनने के बाद सचिव स्तर का पदाधिकारी उसकी निगरानी करेगा। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री खट्टर के जनसंवाद कार्यक्रम पर “आप” के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने साधा निशाना

About The Author

Related Posts