हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ‘आप’ के राष्ट...

    ‘आप’ के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन किया लॉन्च

    Kaithal
    Kaithal ‘आप’ के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन किया लॉन्च

    कैथल (सच कहूं/ कुलदीप नैन) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और सांसद डॉ. संदीप पाठक ने मंगलवार को कैथल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन लॉन्च किया। प्रेसवार्ता में उनके साथ लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी मौजूद रहे।

    Haryana News: आने वाले समय में हरियाणा के इस शहर की बदल जाएगी किस्तम, जल्द ही बनाएं जाएंगे 6 नेशनल हाईवे, उद्योगपति भी सोचेंगे अपना उद्योग स्थापित करना

    डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार है। अब जब फिर से लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने का समय आया तो ये प्रश्न उठता है कि भाजपा ने हरियाणा की जनता के लिए क्या काम किए? ये जगजाहिर है कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग पर जुल्म किए हैं, इसलिए उस जुल्म का जवाब जनता देगी और जुल्म का एक ही जवाब है जो प्रजातंत्र में वोट से दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा के एक एक घर में जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि किसान जब दिल्ली जाते हैं तो उन्हें दिल्ली के बोर्डरों पर ऐसे रोका जाता है जैसे दुश्मन देश हमला कर रहा हो। जबकि वो अन्नदाता है जो हमारे लिए सब कठिनाइयां सहकर अन्न उगाता है। वो किसान जब अपनी मांग लेकर दिल्ली जाता है तो उन पर जो जुल्म भाजपा की सरकार करती है वो जगजाहिर है। भाजपा ने किसानों पर गोलियां चलाई, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां बरसाई। दिल्ली बॉर्डर पर सैकड़ों किसान शहीद हो गए। इसलिए इस बार जनता किसान पर हुए जुल्म का जवाब वोट से देगी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा में हमारी बहन बेटियां असुरक्षित हैं। हर तरफ अव्यवस्था है और जब से भाजपा की सरकार आई है तब से कहीं भी कुछ भी हो रहा है। ये वही हरियाणा है वही लोग हैं अचानक भाजपा की सरकार आने के बाद ऐसा क्या हो गया कि हमारी बहन बेटियां असुरक्षित हो गई। जिन खिलाड़ी बहनों ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया, वही बहनें अपने ही हरियाणा में अपना सम्मान बचाने में अक्षम हो जाती हैं। उन खिलाड़ी बहनों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा जाता है। जो अन्याय हमारी बहनों के साथ पूरी दूनिया ने देखा है उस जुल्म का जवाब जनता वोट से देगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here