अभिनेता यूसुफ हुसैन नहीं रहे

Published On

मुंबई (एजेंसी)। अभिनेता यूसुफ हुसैन का शनिवार सुबह निधन हो गया। निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। हंसल मेहता ने युसूफ हुसैन को बेहद भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे और हम फंस गए थे। एक फिल्म निर्माता के रूप में करियर खत्म हो गया था। ऐसे में युसूफ साहब मेरे पाए आए। उन्होंने अपने जमा किए पैसे मुझे दे दिए। वह मेरे ससुर नहीं बल्कि पिता थे।’

यूसुफ हुसैन ने विवाह, धूम 2, खोया-खोया चांद, क्रेजी कक्कड़ फैमिली और रोड टू संगम जैसी फिल्मों में काम किया था। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका दिया है। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों ने गहरा शोक जताया है। मनोज बाजपेयी, पूजा भट्ट आदि कलाकारों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts