हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें एडम गिलक्रिस्...

    एडम गिलक्रिस्ट ने दी इस खिलाड़ी को चेतावनी! खराब प्रदर्शन किया तो बाहर हो सकते हैं!

    IPL 2025 News
    एडम गिलक्रिस्ट ने दी इस खिलाड़ी को चेतावनी! खराब प्रदर्शन किया तो बाहर हो सकते हैं!

    IPL 2025: खेल डेस्क। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने फ्रेजर-मैक्गर्क को चेतावनी दी है कि यदि वे आईपीएल में जल्दी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। क्योंकि आईपीएल फ्रेंचाइजी खराब फॉर्म को ज्यादा दिन बर्दाश्त नहीं करती। IPL 2025 News

    वर्णनीय है कि पिछले साल फ्रेजर-मैक्गर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने एक चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया था। उन्होंने अपने पहले आईपीएल में नौ पारियों में 330 रन बनाए, जिनमें 4 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 234.04 था, जो टूनार्मेंट में दूसरा सबसे ज्यादा था।

    हालांकि, कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया, लेकिन ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल कर नीलामी में 9 करोड़ रुपये में दोबारा खरीद लिया। मगर पिछले एक साल में फ्रेजर-मैक्गर्क के टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन में गिरावट आई है। पिछली 24 पारियों में उन्होंने सिर्फ 382 रन बनाए हैं, औसत 15.91 और स्ट्राइक रेट 136.91 रहा है।

    गिलक्रिस्ट ने फॉक्स क्रिकेट से बातचीत में कहा कि दिल्ली ने उन पर भरोसा जताया है, लेकिन उन्हें अच्छे प्रदर्शन से अपने आप को प्रूव करना होगा। आईपीएल में फ्रेंचाइजी, मालिक और कोच बहुत ज्यादा दिन तक नाकामी बर्दाश्त नहीं करते। अगर आप टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत करते हैं, तो आपको आगे टिके रहने का समय मिल जाता है। फ्रेजर-मैक्गर्क को शुरूआत से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि वह टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकें। IPL 2025 News

    BCCI: चैंपियंस ट्रॉफी विजेता खिलाड़ी होंगे मालामाल! बीसीसीआई ने की करोड़ों की घोषणा!