Kisan Desi Jugaad Video: आवारा पशुओं ने कर रखा था नाक में दम, किसान ने किया ऐसा देसी जुगाड़ कि…

Published On

‘जुगाड़’ नाम सुनते ही सभी को भारत देश याद आ जाता है। क्योंकि यहां (Kisan Desi Jugaad Video) तकनीक पर पैसा खर्च करने की बजाय लोग जुगाड़ पर ज्यादा भरोसा करते हैं। जोकि तकनीक से ज्यादा सस्ता भी पड़ताा है। भारत के लोग हर काम के लिए कुछ ना कुछ जुगाड़ लगा ही लेते हैं। आज जो हम वायरल वीडियो लेकर आए हैं उसमें आपको एक ऐसे ही देसी जुगाड़ को दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपको भी यकीन हो जाएगा कि भारत सच में जुगाड़ियों का देश है। उल्लेखनीय है कि एक किसान के देसी जुगाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में किसान ने बोतल, मोबाइल कवर और नट बोल्ट की मदद से ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि आवारा पशु भी उसके खेत के आसपास फटकने से डरते हैं।

क्या है वो देसी जुगाड़ | Kisan Desi Jugaad Video

बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है, यहां पर एक किसान ने खाली बोतल, नट बोल्ट और पुराने मोबाइल कवर को धागे में बांधकर जो नया आविष्कार किया हैं, उसे देखकर तकनीशियन भी हैरान हैं। किसान इस जुगाड़ से अपनी कपास की खेती आवारा पशुओं से बचाता दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे 1.28 मिनट के वीडियो को देख पब्लिक बहुत ज्यादा प्रभावित हो गई है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक खाली कांच की बोतल को खेत में लगे पेड़ से लटकाया गया। बोतल के नीचे एक मोबाइल का कवर भी लटका है, जिसके ऊपर एक नट बोल्ट बांधा गया है। ऐसे में जब-जब हवां के झोंके से मोबाइल कवर हिलता है तो नट बोल्ट भी हिलकर बोतल से टकराता है। इससे टन-टन की आवाज आती है, जिसके कारण आवारा जानवर भाग जाते हैं।

ट्विटर पर ट्वीट के जरिए वायरल किया वीडियो Kisan Desi Jugaad Video

सभी यूजर्स इस वीडियो में किसान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ऐसे जुगाड़ सिर्फ भारत में ही संभव हो सकते हैं।

अन्य अपडेट हासि करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts