अकाली दल के 64 उम्मीदवारों की सूची जारी

Akali Dal's list of 64 Candidates

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल चुनावी मोड में आ गई है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने सोमवार को पार्टी के 64 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मालवा क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। इस क्षेत्र से 44, माझा से 11 और दोआबा से नौ प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। 2022 का यह चुनावी रण शिअद प्रधान सुखबीर बादल के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

2022 के रण में सुखबीर बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा उन्होंने 14 मार्च को जलालाबाद में एक रैली के दौरान कर दी थी। पार्टी के मुख्य कार्यालय से जारी सूची के अनुसार तोता सिंह को हलका धर्मकोट, जनमेजा सिंह सेखों को जीरा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को रोपड़, महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल को लुधियाना पश्चिमी, शिकन्दर सिंह मलूका को रामपुरा फूल, जगमीत सिंह बराड़ को मौड़ मंडी, शरनजीत सिंह ढिल्लों को साहनेवाल, गुलजार सिंह रणीके को अटारी (एस.सी), सुरजीत सिंह रखड़ा को समाना, अनिल जोशी को अमृतसर उत्तरी, प्रो. विरसा सिंह को खेमकरन, हरमीत सिंह संधू को तरनतारन, परमबंस सिंह रोमाना को फरीदकोट, राज कुमार गुप्ता को सुजानपुर, गुरबचन सिंह बब्बेहाली को गुरदासपुर, अमरपाल सिंह बौनी को अजनाला, मल्कीत सिंह को जंडियाला (एस.सी),

तलबीर सिंह गिल को अमृतसर दक्षिणी, डॉ. दलबीर सिंह वेरका को अमृतसर पश्चिमी (एस.सी), आदेश प्रताप सिंह कैरों को पट्टी, बलदेव सिंह खैहरा को फिलौर (एस.सी), गुरप्रताप सिंह वडाला को नकोदर, चंदन ग्रेवाल को जालंधर सेंट्रल, जगबीर बराड़ को जालंधर कैंट, पवन कुमार टीनू को आदमपुर (एस.सी), सरबजोत सिंह सब्बी को मुकेरियां, सोहन सिंह ठंडल को चब्बेवाल, सुरेंद्र सिंह ठेकेदार को गढ़शंकर, डॉ. सुखविन्दर सुखी को बंगा (एससी), रणजीत सिंह गिल को खरड़, जगदीप सिंह चीमा को फतेहगढ़ साहिब, गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना को अमलोह, परमजीत सिंह ढिल्लों को समराला, रणजीत ढिल्लों को लुधियाना ईस्ट,

हरीश राय ढांडा को आत्मनगर, प्रितपाल पाली को लुधियाना सैंट्रल, दर्शन सिंह शिवालिक को गिल, मनप्रीत सिंह इयाली को दाखां, एस.आर कलेर को जगराओं, तीर्थ सिंह माहला को बाघापुराना, बरजिन्द्र सिंह बराड़ को मोगा, चरनजीत सिंह बराड़ को राजपुरा, जोगिन्द्र सिंह जिन्दू को फिरोजपुर ग्रामीण (एस.सी), वरदेव सिंह मान को गुरूहरसहाए, हंसराज जोशन को फाजिल्का, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को गिद्दड़बाहा, हरप्रीत सिंह कोटभाई को मलोट (एस.सी), कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी को मुक्तसर, मनतार सिंह बराड़ को कोटकपूरा, सूबा सिंह बादल को जैतो (एस.सी), दर्शन सिंह कोटफत्ता को भुच्चो मंडी (एस.सी), स्वरूप चन्द सिंगला को बठिंडा शहरी,

प्रकाश सिंह भट्टी को बठिंडा ग्रामीण (एस.सी), जीतमहेन्द्र सिंह सिद्धू को तलवंडी साबो, प्रेम कुमार अरोड़ा को मानसा, गुलजार सिंह गुलजारी को दिड़बा (एस.सी), सतनाम सिंह राही को भदौड़, कुलवंत सिंह कन्ता को बरनाला, इकबाल सिंह झूंदा को अमरगढ़, कबीर दास को नाभा, एनके शर्मा को डेराबसी, हरेन्द्रपाल सिंह चन्दूमाजरा को सनौर और बीबी वनिन्द्र कौर लूंबा को शुतराना (एस.सी) से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।