हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश एंटी करप्शन ट...

    एंटी करप्शन टीम ने खंगाला रिश्वतखोर लेखपाल का मकान

    Kairana
    एंटी करप्शन टीम ने खंगाला रिश्वतखोर लेखपाल का मकान

    कैराना। सहारनपुर व मेरठ से आई एंटी करप्शन की संयुक्त टीम ने दो दिन पूर्व मुजफ्फरनगर के किसान से पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत (bribe) लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए रिश्वतखोर लेखपाल के आवास को खंगाला। टीम कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आरोपी लेखपाल के आवास पर पहुंची थी। शुक्रवार को सहारनपुर व मेरठ से एंटी करप्शन विभाग की संयुक्त टीम कैराना कोतवाली पहुंची। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टीम दो अलग-अलग गाड़ियों में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह के साथ में कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द में पहुंची।

    जहां पर टीम ने विगत बुधवार को कुर्रेबन्दी के नाम पर मुजफ्फरनगर के किसान से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुए शामली तहसील में तैनात लेखपाल वसीम चौहान के आवास पर छापेमारी की। संयुक्त टीम ने करीब आधा घंटे तक यहां आरोपी लेखपाल के मकान को खंगाला। इसके बाद टीम आरोपी लेखपाल के गांव इस्सापुर खुरगान का रुख किया। टीम ने सबसे पहले यहां गांव में बनी एक बैठक के कमरे में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा टीम आरोपी लेखपाल के पुश्तैनी मकान पर पहुंचकर जांच की। टीम ने आरोपी लेखपाल द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की भी जानकारी जुटाई। काफी जांच पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई।

    यह है मामला | Bribe

    दो दिन पूर्व सहारनपुर व मेरठ से आई एंटी करप्शन की संयुक्त टीम ने कैराना क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान निवासी लेखपाल वसीम चौहान को किसान से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कृष्णा नदी पुल से गिरफ्तार किया था।बाद में टीम ने आरोपी लेखपाल के विरुद्ध थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे जेल भेज दिया था। आरोपी लेखपाल ने भूमि की कुर्रेबन्दी के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामला तीस हजार रुपये में फिक्स हो गया। 15-15 हजार रुपये की दो किस्तों में पूरी रकम दिया जाना तय हुआ। इसी दौरान पीड़ित किसान ने सहारनपुर में एंटी करप्शन विभाग में मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद सहारनपुर व मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी लेखपाल को दबोच लिया। एंटी करप्शन विभाग की सीओ संगीता व इंस्पेक्टर सुभाष चंद संयुक्त टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

    वर्तमान ग्राम प्रधान का भतीजा है रिश्वतखोर लेखपाल

    शुक्रवार को एंटी करप्शन की संयुक्त टीम ने गांव इस्सापुर खुरगान स्थित आरोपी लेखपाल के आवास पर गोपनीय तरीके से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान परिजनों के अलावा किसी को भी अंदर नही आने दिया गया। मीडियाकर्मियों को भी बाहर ही रोक दिया गया। टीम के सर्च अभियान को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। सर्च अभियान पूरा होने के बाद टीम वापिस लौट गई। एंटी करप्शन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी लेखपाल गांव इस्सापुर खुरगान के वर्तमान प्रधान असलम का सगा भतीजा बताया गया है। ग्राम प्रधान ने अपने भतीजे को षड्यंत्र के तहत फंसाए जाने की बात कही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here