हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में अ...

    हरियाणा में अप्रैल के अंत तक पैंतीस लाख लोगों का टीकाकरण का प्रयास: विज

    Anil Vij, Minister, Order, Suspension, SHO, Investigation, Haryana

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि इस माह के अंत तक प्रदेश में करीब 35 लाख लोगों को टीकाकरण का प्रयास किया जाएगा। अभी तक हरियाणा में करीब 21 लाख लोगों का कोविड-19 का टीकाकरण किया है। विज ने कोविड-19 के विषय को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवधन की अध्यक्षता में आज आयोजित ग्यारह राज्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य सरकार कोविड की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए पिछले साल की भांति आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करेगी। राज्य में इस समय तेरह हजार एक्टिव केस हैं और रोज करीब 25 हजार की टैस्टिंग की जाती है । पॉजिटिव रेट करीब 4.7 प्रतिशत है। हम प्रदेश में टैस्टिंग को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

    प्रोटोकॉल का सही तरह से पालन करना होगा

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की जांच के लिए 35 लैब कार्यरत हैं, जिनमें करीब 92 हजार प्रतिदिन टैंस्टिंग की क्षमता है। प्रदेश में आईसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर, सामान्य बैड, आॅक्सीजन सुविधायुक्त बैड, आईसीयू, दवाइयां तथा उपकरणों की संख्या पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेश सरकार द्वारा जो जांच के लिए सैम्पल भेजे जाते हैं उनकी रिपोर्ट शीघ्र भेजी जाए ताकि नए स्ट्रेन का पता लगाकर उसका उपचार किया जा सके। केन्द्र सरकार द्वारा यदि उपचार का कोई नया प्रोटोकॉल बनाया गया है तो उसे भी प्रदेशों के साथ शीघ्र साझा किया जाए।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्यों को कोविड नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे तथा प्रोटोकॉल का सही तरह से पालन करना होगा। इसके लिए मास्क, व्यक्तिगत दूरी तथा अन्य सभी नियमों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान का प्रयोग मानव जाति के उपकार के लिए होना चाहिए इसलिए वैक्सिन से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित किया जाए।

    पीपीई किट, मास्क, दवाइयों का स्टॉक पूरा रखा जाएगा

    इससे पूर्व विज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार राज्य में पुन: कोविड अस्पतालों को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने आगामी 3-4 दिनों में निरीक्षण कर ऐसे अस्पतालों को अधिसूचित करने कहा है। इन अस्पतालों की सूची को विभाग के पोर्टल पर भी डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में पीपीई किट, मास्क, दवाइयों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक पूरा रखा जाएगा।

    यह भी पढ़े- जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।