कोरोना से जंग: कोविड टीकाकरण पहुंचा 108 करोड़ के करीब

Corona Vaccination

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोविड टीकाकरण का दायरा लगातार बढ़ रहा है और आज शाम तक इसके 108 करोड़ की संख्या को पार कर जाने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 20 लाख 75 हजार 942 कोविड टीके लगाये गये है। आज सुबह सात बजे तक 107 करोड 92 लाख 19 हजार 546 कोविड टीके लगाये जा चुके है। मंत्रालय के अनुसार 12,509 कोविड रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक देश में तीन करोड़ 37 लाख 37 हजार 468 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.23 प्रतिशत है। पिछले घंटे में कोविड संक्रमण के 10,929 नए मामले सामने आए हैं । देश में इस समय एक लाख 46 हजार 950 कोविड रोगियों का चल रहा है, जो 255 दिनों में सबसे कम है। संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 8,10,783 परीक्षण किए गए। अब तक 61,39,65,751 परीक्षण किये गये हैं।

कोरोना के 10 हजार से अधिक नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,929 से अधिक मामले सामने आये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ 43 लाख 44 हजार 683 हो गई है। इस बीच देश में शुक्रवार को 20 लाख 75 हजार 942 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब सात करोड़ 92 लाख 19 हजार 546 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 12,509 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 37 लाख 37 हजार 468 हो गयी है। देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 1,46,950 है। इसी अवधि में 392 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 60 हजार 265 हो गया है।

रिकवरी दर 98.23 फीसदी

देश में सक्रिय मामलों की दर 0.43 फीसदी, रिकवरी दर 98.23 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी पर बरकरार है। सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 74352 है, वहीं 7085 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4894435 हो गयी है। इसी अवधि में 314 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 33048 हो गयी है।

महाराष्टÑ में सक्रिय मामले घटे

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 101 घटकर 18590 रह गये हैं जबकि 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18590 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 886 घटकर 6457149 रह गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।