शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

Published On

मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक स्तर पर अधिकतर मुख्य सूचकांकों में रही गिरावट और बैंकिंग तथा आॅटो समूह की कंपनियों में रही जबदरस्त बिकवाली से घरेलू स्तर पर शुक्रवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स 487 अंक लुढ़क कर 50,792.08 अंक पर और निफ्टी 144 अंकों की गिरावट के साथ 15,030.95 अंक पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स हालाँकि 381 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99 अंक की बढ़त के साथ खुला था लेकिन दिन में हुई बिकवाली से शेयर बाजार में पिछले तीन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया और सेंसेक्स तथा निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों और मझोली कंपनियों में हुई बिकवाली से बीएसई का मिडकैप जहां 0.45 प्रतिशत घटकर 20,577.21 अंक पर बंद हुआ वही छोटी कंपनियों में हुई लिवाली से स्मॉलकैप 0.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 21,209.07 अंक पर पहुंच गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts