बाजार : खाद्य तेलों के दाम बढे, दालों, अनाजों, चीनी में टिकाव
Published On
नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेशों में खाद्य तेलों में जारी तेजी के बीच गुरुवार को दिल्ली थोक जिंस बाजार में सरसों तेल करीब 2,200 रुपए प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति और सूरजमुखी तेल के भाव भी चढ़ गए। वहीं, दालों, अनाजों और चीनी के दाम स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम आॅयल का जुलाई वायदा 69 रिंगिट चढ़कर 3,963 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया।
जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.18 सेंट की बढ़त के साथ 58.12 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में ग्राहकी बढ़ने से सरसों तेल 2,198 रुपए, वनस्पति 1,099 रुपए और सूरजमुखी तेल 148 रुपए प्रति क्ंिवटल महंगा हो गया। मूँगफली तेल, सोया तेल और पाम आॅयल के दाम पिछले दिवस पर ही स्थिर रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।