खाद्य तेलों, दालों, चावल में तेजी, गेहूँ, चीनी नरम

Published On

(Oils Pulses Rice Price)

नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेशों में खाद्य तेलों में गिरावट के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में सामेवार को खाद्य तेलों में मजबूती रही। तेलों के साथ दालों और चावल के दाम भी बढ़ गए जबकि चीनी और गेहूँ में नरमी का रुख देखा गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम आॅयल का मार्च वायदा 21 रिंगिट फिसलकर 3,548 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.37 सेंट की गिरावट में 40.76 सेंट प्रति औंस बोला गया। स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से मूँगफली तेल 449 रुपए और सरसों तेल 147 रुपए प्रति क्विंटल महँगा हो गया।  सूरजमुखी तेल, पाम आॅयल, वनस्पति और सोया तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। मीठे के बाजार में आवक अधिक रहने से चीनी 20 रुपए प्रति क्विंटल तक टूट गई। गुड़ की माँग आने से यह 50 रुपए प्रति क्विंटल महँगा हुआ।

दाल-दलहन : दलहनों में अरहर दाल और उड़द दाल के दाम 50-50 रुपए प्रति क्विंटल चढ़े। मसूर दाल, चना दाल और मूँग दाल के भाव में टिकाव देखा गया। चने की कीमत भी अपरिवर्तित रही।

अनाज : अनाजों में गेहूँ की ग्राहकी कम रहने से इसकी कीमत 10 रुपए प्रति क्विंटल उतर गई। चावल की आवक घटने से यह 50 रुपए प्रति क्विंटल तक महँगा हुआ। आटे के दाम स्थिर रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :

दाल-दलहन : चना 4,750-4,850, दाल चना 5,800-6,000, मसूर काली 6,700-7,000, मूँग दाल 8,650-8,950, उड़द दाल 8,900-9,200, अरहर दाल 8,450-8,750 रुपए प्रति क्विंटल रही।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूँ दड़ा 1,830-1,850 रुपए, आटा 2,040-2,140 रुपए प्रति क्विंटल, चावल : 2,700-2,800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 3,420-3,460, चीनी एम. 3,500-3,600, मिल डिलीवरी 3,220-3,320 और गुड़ 2,850- 2,950 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।

खाद्य तेल : सरसों तेल 13,480 रुपए, मूँगफली तेल 16,850 रुपए, सूरजमुखी 13,919 रुपए, सोया रिफाइंड 11,941 रुपए, पाम आॅयल 10,696 रुपए, वनस्पति 11,136 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts