विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 584 अरब डॉलर पर
Published On
मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच फरवरी को समाप्त सप्ताह में 6.24 अरब डॉलर घटकर 538.94 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 4.58 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के रिकार्ड स्तर 590.18 अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.80 अरब डॉलर घटकर 542.33 अरब डॉलर पर आ गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.32 अरब डॉलर घटकर 34.96 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 5.13 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर पर आ गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।