विदेशी मुद्रा भंडार 14.72 अरब बढ़कर 544.72 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 14.72 अरब डॉलर बढ़कर 544.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह 1.09 अरब डॉलर घटकर 529.9 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 11 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 11.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 482.53 अरब डॉलर हो गई। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 2.64 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 39.7 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 16.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 17.6 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 11.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.94 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:– बस पलटी, तीन की मौत, एक दर्जन घायल

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts