Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 15.3 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी लेकर 653.9 अरब डॉलर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी बढ़ोतरी होने से 07 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह की गिरावट से उबरा और 15.3 अरब डॉलर के रिकॉर्ड इजाफे के साथ 653.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.8 अरब डॉलर घटकर 638.7 अरब डॉलर पर रहा था। Foreign Exchange Reserves

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 07 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 13.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 557.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.1 अरब डॉलर उछलकर 74.33 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार 21.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.2 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 6.9 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 4.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया। Foreign Exchange Reserves

यह भी पढ़ें:– Bitcoin: बिटकॉइन को लेकर साउथ कोरिया ने दी बड़ी अपडेट

About The Author

Related Posts