रुपया तीन पैसे मजबूत

Published On

मुंंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी के कारण अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की मजबूती के साथ 74.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर चार पैसे टूटकर 74.84 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपया 10 पैसे की बढ़त में आज 74.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के सूचकांक में रही गिरावट से रुपये को बल मिला तो दूसरी ओर कच्चे तेल में तेजी से इस पर दबाव रहा। पूरे दिन 74.69 रुपये प्रति डॉलर और 74.90 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहने के बाद अंत में यह गत दिवस की तुलना में तीन पैसे की मजबूती के साथ 74.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts