महंगाई का झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन में जंग होने से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। गौरतलब हैं कि इस महीने की शुरूआत में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 4 नवंबर के बाद तेल के भाव में यह पहली बढ़ोतरी है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं। नवंबर की शुरूआत में अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं। नवंबर में पिछली बढ़ोतरी के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts