खाद्य तेलों में बड़ी गिरावट, दालें और चीनी भी नरम

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक बाजार के नकारात्मक संकेत एवं स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में भारी गिरावट दर्ज की गयी। इसके साथ ही दाल दलहन में भी नरमी का रूख बना रहा। आवक बढ़ने और सर्दी में मांग सुस्त होने से चीनी भी सस्ती हो गयी हालांकि गुड़, चावल और गेहूँ में स्थिरता रही।
तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम आॅयल का दिसंबर वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 82 रिंगिट उतरकर 5173 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 3.64 सेंट गिरकर सप्ताहांत पर 57.09 सेंट प्रति पाउंड रह गया।
बीते सप्ताह वैश्विक बाजार की गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी रहा। सप्ताहांत पर सोया रिफाइंड 146 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 366 रुपये प्रति क्विंटल, पॉम आॅयल 146 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 440 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों तेल 586 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया। इस दौरान वनस्पति में कोई बदलाव नहीं हुआ। सप्ताहांत पर सरसों तेल 18827 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 16849 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 15385 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 14066 रुपये प्रति क्विंटल, पाम आॅयल 12454 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 14066 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।.
दाल-दलहन : बीते सप्ताह उठाव कमजोर रहने से दाल-दलहन के बाजार में सुस्ती रही। सप्ताहांत पर मूंग दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल, चना दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल और मसूर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। उड़द दाल पिछले स्तर पर टिकी रही। चना में भी गिरावट दर्ज किया गया।
सप्ताहांत पर चना 4600-4700, दाल चना 5600-5700, मसूर काली 8600-8700, मूंग दाल 8400-8500, उड़द दाल 9600-9800, अरहर दाल 8500-8600 रुपये प्रति क्विंटल रही।
अनाज : बीते सप्ताह अनाज के बाजार में सुस्ती रही। सप्ताहांत पर चावल और गेहूं स्थिर रहे।
सप्ताहांत पर अनाज (भाव प्रति क्विंटल) : गेहूं दड़ा 2200-2220 रुपये और चावल : 2350-2450 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
चीनी-गुड़ : आलोच्य सप्ताह मीठे के बाजार में नरमी रही। आवक बढ़ने के साथ ही सर्दी के कारण उठाव सुस्त होने के दबाव में चीनी 150 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। गुड़ में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सप्ताहांत पर चीनी एस. 3340-3440, चीनी एम. 3650-3750, मिल डिलीवरी 3290-3390 और गुड़ 3050-3150 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts