पेट्रोल के दाम 47 दिन बाद बढ़े, डीजल स्थिर

Published On

नयी दिल्ली। पेट्रोल के दाम लगातार 47 दिन अपरिवर्तित रहने के बाद रविवार को इसमें वृद्धि हुई जबकि डीजल की कीमत लगातार 16वें दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य रविवार को 14 पैसे बढ़कर 80.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया जो स्थिर रहा जो 26 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी इसकी कीमत 12-12 पैसे बढ़कर क्रमश: 82.17 रुपये, 87.31 रुपये और 83.75 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल के दाम इस साल 29 जून के बाद पहली बार बढ़े हैं। डीजल की कीमत दिल्ली में 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। कोलकाता में इसका मूल्य 77.06 रुपये पर, चेन्नई में 78.86 रुपये पर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-
 

     महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

  • दिल्ली————80.54(+14 पैसे)——-73.56(स्थिर)
  • कोलकाता———82.17(+12 पैसे)——-77.06(स्थिर)
  • मुंबई————-87.31(+12 पैसे)——-80.11(स्थिर)
  • चेन्नई————83.75(+12 पैसे)——-78.86(स्थिर)

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts