सेंसेक्स 50 हजार अंक को छूने के बाद गिरावट में बंद हुआ

Published On

मुंबई (एजेंसी)। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स आज पहली बार 50 हजार अंक के आँकड़े को छूने के बाद अंतिम घंटे में हुई मुनाफा वसूली से 167 अंक की गिरावट में बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 167.36 अंक यानी 0.34 प्रतिशत टूटकर 49,624.76 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत लुढ़ककर 14,590.35 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स पहली बार 50 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुये 304.45 अंक उछलकर 50,096.57 अंक पर खुला और 50,184.01 अंक तक चढ़ा। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों से बाजार में तेजी रही, लेकिन आखिरी घंटे में निवेशकों ने मुनाफावसूली तेजी कर दी जिससे बाजार गिरावट में बंद हुआ।

बैंकिंग, वित्त, दूरसंचार, तेल एवं गैस, धातु और स्वास्थ्य समूहों की कंपनियों में बिकवाली अधिक रही। निवेशकों ने मझोली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.88 प्रतिशत टूटकर 18,988.32 अंक पर और स्मॉलकैप 0.68 प्रतिशत गिरकर 18,615.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में ओएनजीसी का शेयर चार प्रतिशत लुढ़क गया। भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक में ढाई-ढाई फीसदी की गिरावट रही। इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूटे। बजाज फाइनेंस और बजाज आॅटो में ढाई प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी दो फीसदी से ज्यादा चढ़ा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts