सेंसेक्स सप्ताह भर बाद 61 हजार अंक के पार

Published On

मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर तेल एवं गैस, धातु, बैंकिंग और ऊर्ज समेत 17 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स एक सप्ताह बाद 61 हजार अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 223.60 अंक अर्थात 0.37 प्रतिशत की तेजी लेकर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 61 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 61133.88 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 68.50 अंक यानी 18191 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी कंपनियों में तो लिवाली हुई लेकिन मझौली कंपनियां बिकवाली का शिकार हो गई। इससे स्मॉलकैप 0.22 प्रतिशत की बढ़त लेकर 28,707.42 अंक जबकि मिडकैप 0.09 प्रतिशत टूटकर 25,220.62 अंक पर रहा।

डैक्स में 0.19 प्रतिशत की बढ़त

इस दौरान बीएसई में कुल 3628 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1872 में लिवाली जबकि 1607 में बिकवाली हुई वहीं 149 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 33 कंपनियां तेजी जबकि शेष 17 गिरावट पर रहीं। बीएसई में 17 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.14, सीडी 0.01, ऊर्ज 1.09, वित्तीय सेवाएं 0.58, हेल्थकेयर 0.16, इंडस्ट्रियल्स 0.05, आईटी 0.33, दूरसंचार 0.55, यूटिलिटीज 0.88, आॅटो 0.22, बैंकिंग 0.93, धातु 1.14, तेल एवं गैस 1.36, पावर 0.73, रियल्टी 0.19, टेक 0.55 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.59 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.34, जापान का निक्केई 0.94, हांगकांग का हैंगसेंग 0.79 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44 प्रतिशत गिर गया जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.19 प्रतिशत की बढ़त रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts