हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश केन्द्र ने अग...

    केन्द्र ने अग्निपथ उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा की 23 वर्ष

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्र सरकार ने रक्षा सेवाओं के उम्मीदवारों के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही वीरवार को उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में दो साल की वृद्धि करने का फैसला किया है। केन्द्र सरकार की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले घोषित ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। हालांकि केन्द्र ने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल एक बार ही दी जाएगी और वर्ष 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती चक्र के लिए प्रदान की जाएगी। केन्द्र ने कहा कि वह इस तथ्य से अवगत है कि पिछले दो वर्षों के दौरान भर्ती करना संभव नहीं हुआ है। इस योजना में नवीनतम बदलाव के पीछे यह एक कारण है।

    उल्लेखनीय है कि अग्निपथ या अग्निवीर योजना केन्द्र सरकार द्वारा सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल की अवधि के लिए अनुबंध पर सैनिकों की भर्ती के लिए घोषित एक प्रक्रिया है। योजना के अनुसार इसमें दाखिले की न्यूनतम आयु साढ़े सत्रह वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। यह योजना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मगंलवार को जारी की थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here