CET Haryana 28853 इन पदों पर होगी भर्ती

Government Job

भिवानी (इन्द्रवेश)। हाल ही मे हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन ने ग्रुप सी पदों (CET Haryana ) के लिए कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (CET) रिजल्ट जारी कर दिया है। अब आयोग 28853 पदों पर विज्ञापन जारी करने की तयारी मे है। जिसके लिए 54 ग्रुप बनाए गए हैं। ये ग्रुप योग्यता के आधार पर बनाए गए हैं। योग्यता अनुसार व ग्रुप अनुसार पदों के संख्या यहाँ दी गई है। HSSC ग्रुप सी के इन 28853 पदों के लिए 15-20 दिन मे विज्ञापन जारी करेगी। जिसके बाद CET पास उमीदवार अपनी योग्यता के अनुसार निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे। यह उमीदवारों के लिए राहत भारी खबर है की आखिरकार हरियाणा कर्मचारी आयोग ने ग्रुप सी के पदों के संख्या जारी कर दी है। अब आगे की भर्ती परक्रिया शुरू होगी।

ग्रुप 1 – सिविल इंजीनियरिंग पद : कुल पद 554, एग्जाम का लेवल- डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग सहायक प्रबंधक के 2, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 548, सेक्शनल अफसर के 2 पद ।

ग्रुप 2 – इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग : कुल पद 443, एग्जाम का लेवल डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग सहायक प्रोजेक्ट अफसर के 10, ग्रिड सबस्टेशन ऑपरेटर के 46, जेई (इलेक्ट्रिकल) के 385, नेटवर्क सहायक का एक, प्लांट ऑपरेटर का एक पद ।

ग्रुप 3 – मेकैनिकल इंजीनियरिंग : कुल पद 72, एग्जाम का लेवल – डिप्लोमा इन मेकैनिकल इंजीनियरिंग इक्वीपमेंट रिपेयर का एक, फोरमैन के 2, जेई (मेकैनिकल) के 37, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 24, तकनीकी सहायक के 5, प्लांट ऑपरेटर का एक, राइस मिल मैनेजर कि 2 पद ।

ग्रुप 4 – कंप्यूटर टेक्नीशियन : कुल 12 पद, एग्जाम का लेवल – 3 वर्षीय डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग कंप्यूटर तकनीशियन के 10, कंप्यूटर प्रोग्रामर के दो पद ।

ग्रुप 5 – आर्किटेक्चरल सहायक, ड्राफ्टसमैन सिविल : कुल 17 पद, एग्जाम का लेवल – 3 वर्षीय डिप्लोमा इन आर्किटेक्चरल एसिसटेंटशिप आर्किटेक्चरल एसिसटेंट के 7, जूनियर ड्राफ्टसमैन के 8, सीनियर ड्राफ्टसमैन के दो पद ।

ग्रुप 6 – अकाउंट्स पोस्ट ग्रेजुएट लेवल : कुल 95 पद, एग्जाम का लेवल – एम कॉम अकाउंटेंट के 2, अकाउंट्स एसिसटेंट के 6, डिविजनल / रेवेन्यू अकाउंटेंट के 87 पद ।

ग्रुप 7 – सीड सर्टिफिकेशन अफसर : कुल 33 पद, एग्जाम का लेवल एम. एससी सीड टेक्नोलॉजी सीड सर्टिफिकेशन अफसर के 33 पद।

ग्रुप 8 – एनालिस्ट / केमिस्ट : कुल 26 पद, एग्जाम का लेवल एम. एससी केमिस्ट्री / बायो केमिस्ट्री एनालिस्ट के 3, केमिस्ट के 16, जूनियर साइंटिफिक अफसर के 2, सीनियर एनालिटिकल एसिसटेंट के 2, सीनियर साइंटिफिक एसिसटेंट के 3 पद।

ग्रुप 9 – लॉ ग्रेजुएट : कुल 41 पद, एग्जाम का लेवल ग्रेजुएट जमा एलएलबी एसिसटेंट लॉ अफसर के 5, एस्टेट मैनेजर के 8, एग्जीक्यूटिव अफसर के 2, लीगल एसिसटेंट के 26 पद ।

ग्रुप 10 – स्टेटिकल – पोस्ट ग्रेजुएट लेवल : कुल 52 पद, एग्जाम का लेवल – एमए इकोनॉमिक्स एसिसटेंट रिसर्च अफसर के 23, स्टेटिकल सहायक के 28, स्टेटिकल इनवेस्टिगेटर का एक पद ।

Online Job Fair sachkahoon

ग्रुप 11 – डाइटीशियन : कुल 26 पद, एग्जाम का लेवल – बीएससी होम साइंस जमा डिप्लोमा इन डाइटिक्स डाइटीशियन के 26 पद ।

ग्रुप 12 – स्टेशन फायर अफसर : कुल 8 पद, एग्जाम का लेवल – बीएससी (पीसीबी) जमा डिप्लोमा इन फायर फायर स्टेशन अफसर के 8 पद ।

ग्रुप 13 – सहायक सूचना, जनसंपर्क अधिकारी : कुल 13 पद, एग्जाम का लेवल ग्रेजुएट जमा डिप्लोमा इन जर्नलिज्म यामास कम्युनिकेशन सहायक सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी के 13 पद।

ग्रुप 14 – इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी : कुल 16 पद, एग्जाम का लेवल बीएससी (पीसीबी) जमा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी से ट्रेनिंग कोर्स इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी के 16 पद ।

ग्रुप 15 – फॉर्मासिस्ट : कुल 170 पद, एग्जाम का लेवल–साइंस के साथ 10वीं जमा डिप्लोमा इन फॉर्मेसी फॉर्मासिस्ट के 170 पद।

ग्रुप 16 – स्टाफ नर्स : कुल 756 पद, एग्जाम का लेवल – बीएससी नर्सिंग या डिप्लोमा इन जीएनएम स्टाफ नर्स के 756 पद ।

ग्रुप 17 – स्पोर्ट्स कोच : कुल 225 पद, एग्जाम का लेवल ग्रेजुएट जमा स्पोट्र्स नोलेज जूनियर कोच एथलेटिक्स के 15, जूनियर कोच बैडमिंटन के 10, जूनियर कोच बास्केट बॉल के 10, जूनियर कोच बॉक्सिंग के 10, जूनियर कोच फुटबाल के 10, जूनियर कोच जिम्नास्टिक के 10, जूनियर कोच हैंडबाल के 10, जूनियर कोच हॉकी 25, जूनियर कोच जुडो के 10, जूनियर कोच कबड्डी के 50, जूनियर कोच खो खो के 10, जूनियर कोच शूटिंग के 9, जूयिनर कोच वॉलीबाल के 16, जूनियर कोच रेसलिंग के 20, जूनियर कोच योगा के 10 पद । CET Haryana

ग्रुप 18 – लाइब्रेरियन : कुल 166 पद, एग्जाम का लेवल – ग्रेजुएट जमा डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस जूनियर लाइब्रेरियन के 65, लाइब्रेरियन के 2, सीनियर लाइब्रेरियन के 88, लाइब्रेरी एसिस्टेंट क्के 11 पद ।

ग्रुप 19 – स्टेनोग्राफर ग्रेजुएट लेवल : कुल 309 पद, एग्जाम का लेवल ग्रेजुएट एंड स्टेनोग्राफी – जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 192, स्टेनो टाइपिस्ट के 44, स्टेनोग्राफर जीआर 2 के 70, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 3 पद ।

ग्रुप 20 – वर्क सुपरवाइजर : कुल 123 पद, एग्जाम का लेवल- 10वीं जमा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट वर्क सुपरवाइजर के 123 पद।

ग्रुप 21 – अकाउंट्स ग्रेजुएट लेवल : कुल 934 पद, एग्जाम का लेवल – बी कॉम अकाउंटेंट के 68, अकाउंट्स एसिसटेंट के 20, अकाउंट्स क्लर्क के 84, ऑडिटर के 233, इंस्पेक्टर के 35, जूनियर अकाउंटेंट के 9, जूनियर ऑडिटर के 99, लोअर डिविजनल क्लर्क के 333, सीनियर ऑडिटर के 36, स्टोर कीपर के 17 पद । CET Haryana

ग्रुप 22 – एएलएम / शिफ्ट अटेंडेंट / इलेक्ट्रिशियन : कुल 5223 पद, एग्जाम का लेवल- 10वीं जमा इलेक्ट्रिशियन / वायरमैन ट्रेड में दो साल का आईटीआई कोर्स एसिसटेंट लाइनमैन के 4252, इलेक्ट्रिशियन के 209, शिफ्ट अटेंडेंट के 762 पद ।

ग्रुप 23 – वीएलडीए : कुल 632 – 10वीं जमा पद, एग्जाम का लेवल वीएलडीए में दो साल का डिप्लोमा । वेटरीनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट एसिसटेंट (वीएलडीए) के 632 पद ।

ग्रुप 24 – कृषि से संबंधित : कुल 188 पद, एग्जाम का लेवल – बीएलसी एग्रीकल्चर एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर के 6, सहायक प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल) 8, जूनियर इंजीनियर (हॉर्टीकल्चर) के 7, जूनियर टेक्नीकल एसिसटेंट के 75,i फोरेस्ट रेंजर के 78, टेक्नीकल एसिसटेंट के 10, सहायक प्रबंधक (हॉर्टीकल्चर) के 4 पद । CET Haryana

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।