Punjab

MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया
Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों ये तारीख नोट कर लो आ रहा है भयंकर तूफान!

School Holiday News: 3 दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित, स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद

School Holiday News: 3 दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित, स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद

Sach Kahoon Picture
Published On

School-Holiday-News

School Holiday News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में इस महीने होने वाले पंचायत चुनावों के मद्देनजर सरकार ने तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टियों का ऐलान किया है। यह फैसला मतदान प्रक्रिया को सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी | School Holiday News

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 26 मई, 28 मई और 30 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे और प्रत्येक चरण के मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों में छुट्टी रहेगी।

सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मतदान वाले क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, बोर्ड, निगम और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय की जा रही है। राज्य सरकार ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

About The Author