हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तोशाम हुआ चका...

    तोशाम हुआ चकाचक, ग्राम पंचायत तोशाम ने संगत का तहदील से किया धन्यवाद

    तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन व परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के जन्ममाह के उपलक्ष में सोमवार को तोशाम में सफाई अभियान चलाया गया। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बागपत आश्रम में पधारने और परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार महीने के उपलक्ष में साध-संगत ने एक साथ पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात दी। इसी कड़ी में तोशाम में सुबह दस बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान की शुरूआत तोशाम के सरपंच राजेश तवंर व प्रमुख समाज सेवी मास्टर अशवनी ने की।

    यह भी पढ़ें:– सफाई महाअभियान को लेकर मनोहर सरकार के विधायक ने कहीं बड़ी बात

    हरियाणा को स्वच्छता की सौगात दी

    डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स ने जोन वाईज एरिया बांटकर पुरे शहर की सफाई की इस अवसर पर सरपंच राजेश तवंर व मास्टर अशवनी ने कहा कि वैसे तो डेरा सच्चा सौदा द्वारा महानगरों में कई बार सफाई चलाए गये हैं लेकिन आज जो शाह सतनाम जी महाराज के जन्ममाह के उपलक्ष में डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा सफाई अभियान पुरे हरियाणा में चलाया गया है वो काबिले तारिफ है। हम ग्राम पंचायत तोशाम की तरफ से डेरा सच्चा सौदा की साध-सगंत का तहदील से धन्यावाद करते हैं।

    45 मेंबर चांदीराम इन्सा ने बताया पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बागपत आश्रम में पधारने और परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार महीने के उपलक्ष में साध-संगत ने एक साथ पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात दी। उन्होने बताया पृथ्वी हो साफ-मिटे, रोग अभिशाप इसी नारे के साथ व स्वच्छता व सफाई के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर 25 मेंबर अशोक इन्सा,25 मेंबर ब्रह्मदत इन्सा, 25 मेंबर विजय इन्सा, 15 मेंबर सुरेन्द्र इन्सा, 15 मेंबर सोनु इन्सां,15 मेंबर अनिल इन्सां, ब्लॉक भंगीदास रीकु इन्सां, कैप्टन उमेद इन्सां, प्रतिम इन्सां, अमित इन्सां, रजत इन्सां, रमेश इन्सां, राजेन्द्र इन्सां मौजुद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here