कांग्रेसियों ने फूंका पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना। संसद में राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला दहन किया। उन्होंने भाजपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बुधवार को उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान में स्थित नवाब तालाब पर इकट्ठा हुए। जहां पर उन्होंने संसद में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

इसके बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद का पुतला बनाकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की जाति आधारित जनगणना की मांग पर भाजपा के नेता बौखला गए है। वह आपे से बाहर होकर अपने शब्दों पर नियंत्रण नही रख पा रहे है। ऐसी हरकतों को कांग्रेस कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के जिला महामंत्री शमशीर खान ने कहा कि भाजपा के लोग शब्दों की मर्यादा भूल गए है। लेकिन उन्हें यह बात समझ लेनी चाहिए कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है। वह अपने नेता राहुल गांधी के बारे में कोई भी गलत बात सहन नहीं करेगा। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से अनुराग ठाकुर की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। साथ ही, कार्यवाही न होने पर व्यापक आंदोलन किये जाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर इब्राहिम सिद्दीकी, जावेद अहमद, मुंशाद प्रधान, साबिर, अलीम, कासिम, ज़ामिन, वेदप्रकाश, संजय, अतुल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts