शिकायतों के निस्तारण में बरती जाए पारदर्शिता: विनय तिवारी

सीडीओ विनय तिवारी ने सुनी जनसमस्याएं, 31 शिकायतों में से चार निस्तारित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुख्य विकास अधिकारी शामली विनय कुमार तिवारी ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 31 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने की।

इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 31 शिकायती प्रार्थना-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को शिकायतों के धरातलीय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस दौरान एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, आपूर्ति निरीक्षक कैराना मदनपाल सिंह, बीडीओ कैराना बृजेश गुप्ता, एडीओ पंचायत राहुल पंवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts