लोनी बॉर्डर पुलिस की मुठभेड़ में हत्या का वांछित आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार, तमंचा बरामद 

पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: गाजियाबाद कमिश्नरेट के  थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा की गई पुलिस मुठभेड़ में हत्या के एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा मु.अ.सं. 165/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान बेहटा पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र श्यामलाल, निवासी आशु के मकान से आगे, केमिस्ट की दुकान वाली गली, बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बॉर्डर, अपने एक अन्य साथी के साथ इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों व्यक्ति भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी गिर गया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम आनन्द कुमार (30), पुत्र श्यामलाल, निवासी  आशु के मकान से आगे केमिस्ट की दुकान वाली गली बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद   बताया। घायल अवस्था में उसे उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आनन्द कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने 29.04.2026 को रमेश शर्मा, निवासी उत्तरांचल बिहार सोसायटी, लोनी बॉर्डर, की अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर हत्या की थी।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर में एक मुकदमा दर्ज है तथा मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

About The Author

Related Posts