'भाजपा नेता को सता रहा फर्जी मुकदमें में फंसाए जाने का डर'

सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ को पत्र देकर जताई आशंका

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कण्डेला मंडलाध्यक्ष फारुख चौधरी को फर्जी मुकदमें में फंसाए जाने का भय सता रहा है। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ को पत्र देकर एक व्यक्ति पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कण्डेला मंडलाध्यक्ष फारुख चौधरी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ विनय कुमार तिवारी को एक पत्र सौंपा। बताया कि उसका एक घेर झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मंसूरा में स्थित है। वहां पर उसका भाई अलीशान व परिवार के अन्य सदस्य रह रहे है। आरोप है कि गांव मंसूरा निवासी एक व्यक्ति उससे व उसके परिवार से रंजिश रखता है।

विगत 17 अप्रैल को उक्त व्यक्ति दीवार कूदकर उसके भाई के घेर में घुस आया और वहां पर मादक पदार्थ स्मैक रखकर चला गया। इसके बाद, आरोपी ने पुलिस को फोन करके सूचना दे दी। आरोपी के फोन के पश्चात झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से स्मैक बरामद करते हुए उसके भाई को पकड़ लिया। पुलिस ने घेर से बरामद स्मैक की मात्रा 500 ग्राम बताई। भाजपा नेता का कहना है कि पूरा प्रकरण घेर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है, परन्तु इसके बावजूद भी पुलिस स्मैक रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है। बल्कि आरोपी की गिरफ्तारी का झूठा आश्वासन देकर उसे लगातार टाला जा रहा है। पत्र में आरोप है कि आरोपी गांव में खुला घूम रहा है और किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है। भाजपा नेता ने आरोपी पर उसे व उसके परिवार के सदस्य को फर्जी मुकदमें में फंसाने की आशंका व्यक्त की है। पत्र में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है।

About The Author

Related Posts