हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मेघालय में को...

    मेघालय में कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत

    Coronavirus
    file photo

    शिलांगl मेघालय में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पहले व्यक्ति डॉ जॉन एल साइलो रयानथियांग की बुधवार तड़के मौत हो गयी। वह 69 वर्ष के थे। मेघालय के स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव पी संपत कुमार ने यह जानकारी दी। डॉ साइलो शिलांग के बेथनी अस्पताल के निदेशक थे और सोमवार को ही उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पूर्वोत्तर भारत में कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला है। डॉ साइलो के परिवार के एक सदस्य ने यूनीवार्ता से कहा, “ हम उनका अंतिम संस्कार करने के लिए सरकार की ओर से शव मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डॉ साइलो ने आज तड़के दो बजकर 55 मिनट पर बेथनी अस्पताल में अंतिम सांस ली।”

    डॉ साइलो ने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन एयर इंडिया में पायलट उनका दामाद करीब एक माह पहले न्यूयाॅर्क से भारत आया था। डॉ साइलो का दामाद 15 मार्च को न्यूयाॅर्क से नयी दिल्ली आया और फिर 17 मार्च को नयी दिल्ली से मणिपुर की राजधानी इम्फाल गया था। वह 20 मार्च को दोबारा दिल्ली आया और फिर 24 मार्च को दिल्ली से शिलांग गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।