हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सेवादल ने हजा...

    सेवादल ने हजारों गायों के लिए किया हरे चारे का प्रबंध

    Barmer News

    पिहोवा(सच कहूँ न्यूज)। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर द्वारा कुरुक्षेत्र रोड पिहोवा में स्थित अनाज मंडी में अस्थाई गौशाला में हजारों की तादाद में एकत्रित गोवंश को हरा-चारा खिलाया गया। (Pehowa News) जिस की पूरी व्यवस्था संगमेश्वर धाम सेवादल ने देखी। मंदिर के महंत विश्वनाथ गिरी ने गौ माता के महत्व को बताते हुए कहा की गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, वहीं घर में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।

    यह भी पढ़ें:– खून से लथपथ युवक गंभीर

    (Pehowa News) गाय के दूध, दही, घी, गोबर रस, गोमूत्र का एक निश्चित अनुपात में मिश्रण पंचगव्य कहलाता है। पंचगव्य का सेवन करने से मनुष्य का स्वास्थ्य सही रहता है। श्री संगमेश्वर धाम सेवा दल के प्रबंधक भूषण गौतम ने कहा कि अनाज मंडी में स्थित अस्थाई गौशाला में हजारों की तादाद में जो गोवंश है। उसकी सेवा के लिए हर किसान वे धार्मिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए ताकि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा सके। इस मौके पर पं. शंभू दत्त गौतम, पं. सतीश शर्मा, पं. यज्ञदत्त गौतम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here