हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home खेल ट्वेंटी-20 वि...

    ट्वेंटी-20 विश्वकप : तारीखें घोषित, चार स्टेडियम, 16 टीमें और 45 मैच खेले जाएंगे

    T20 World Cup 2021

    यूएई-ओमान में खेला जाएगा टी20 विश्वकप

    (T20 world cup 2021)

    दुबई (एजेंसी)। पुरुष टी-20 विश्व कप 2021 का 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट को भले ही यूएई और ओमान में आयोजित किया जाएगा, लेकिन इसकी मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही करेगा। आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ एलार्डिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘हमारी प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021 को सुरक्षित, पूर्ण रुप से और इसकी वर्तमान विंडो में आयोजित करना है।

    पुरुष टी20 विश्व कप 2021 टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है

    हम भारत में विश्व कप की मेजबानी न होने के लिए बहुत निराश हैं। मौजूदा फैसला हमें निश्चितता देता है कि हमें एक ऐसे देश में वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन करने की जरुरत है जो जैव-सुरक्षित (बायो-बबल) वातावरण में बहु-टीम कार्यक्रमों का एक सिद्ध अंतरराष्ट्रीय मेजबान है।इस पर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘बीसीसीआई संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021 टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है। हम भारत में इसकी मेजबानी करके ज्यादा खुश होते, लेकिन कोरोना महामारी की स्थिति और विश्व चैंपियनशिप के महत्व के कारण अनिश्चितता को देखते हुए बीसीसीआई अब इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई और ओमान में करेगा।

    पहले दौर की चार टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी

    टी20 विश्व कप के लिए चार स्थानों दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी में शेख जायद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड को चुना गया है। टूर्नामेंट के पहले दौर में आठ क्वालीफाइंग टीमों को ओमान और यूएई के बीच विभाजित किया जाएगा। पहले दौर की चार टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसमें भारत, आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान का सीधा प्रवेश है, जबकि पहले दौर में प्रतिस्पर्धा करने वाली आठ टीमें बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी हैं।

    पाँच साल बाद होगा टी20 विश्वकप

    आईसीसी के कैलेंडर में टी20 विश्वकप हर दो साल पर होने वाला टूर्नामेंट है। लेकिन, इस बार इसका आयोजन पांच साल बाद हो रहा है। 2020 में यह टूर्नामेंट आॅस्ट्रेलिया में होना था। लेकिन, कोरोना के कारण उसे टाल दिया गया। 2021 का मेजबान भारत था। लेकिन, बीसीसीआई ने कोरोना को देखते हुए टूर्नामेंट को यूएई और ओमान में शिफ्ट करने का फैसला किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।