हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घर से सैर पर ...

    घर से सैर पर निकले व्यक्ति की महम बावड़ी में मिली लाश

    Dead body found in the stepwell of a person who went out on a walk

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। महम कस्बे स्थित ऐतिहासिक बावड़ी के कुएं में मंगलवार को एक अधेड़ का शव पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रमेश काफी दिनों से बीमार चल रहा था और सुबह घर से घूमने गया था। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे लोगों ने कस्बे स्थित बावड़ी के कुएं में एक व्यक्ति शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना महम पुलिस को दी।

    सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त महम के ही रमेश के रूप में की। पुलिस ने घटना की सूचना रमेश के परिजनों को दी। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल टीम व डीएसपी ने भी घटना स्थल का मुआवना किया। महम थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि सभी पहलूओं को आधार मानकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पटाक्षेप हो पाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।