हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर महिला पर चाकू से जानलेवा हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सांपला (Sampla) थाना के अंतर्गत गांव गिझी में देर रात घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया है। Rohtak News

    पुलिस के अनुसार गांव गिझी निवासी ईन्दु ने बताया कि देर रात वह अपने बच्चों के साथ मकान के चौबारे में सो रही थी। तभी एक युवक चाकू लेकर आया और उसके गर्दन पर हमला कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर युवक वहां से फरार हो गया। परिजनों द्वारा महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Humsafar Express Train Fire: ‘हमसफर’ में आग से अफरा-तफरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here