उत्तर भारत में घने कोहरे का अनुमान

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे के साथ अति घने कोहरे का अनमान है। (Fog in North India) इसके साथ ही बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों पर रात का तापमान हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और ओडिशा के कई स्थानों पर, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और झारखंड में कुछ स्थानों पर, गुजरात पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग अलग स्थानों में तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में सबसे कम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पश्चिम राजस्थान और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों में गुरूवार को सुबह 08़ 30 बजे बहुत घना कोहरा छाया रहा जबकि दिल्ली में कहीं कहीं घना तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और हिमाचल प्रदेश में कहीं कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटे के दौरान अरूणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान 

अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, करनाल, हिसार, भिवानी, बहराइच, गोरखपुर, चंदबली, चुरू और गंगानगर में 25 मीटर, रोहतक, दिल्ली (पालम) और सुल्तानपुर में 50 मीटर, ऊना, कानपुर, फुर्सतगंज, हल्दिया और पिलानी में 200 मीटर की दृश्यता 08़ 30 बजे दर्ज की गयी। अगले 24 घंटे के दौरान अरूणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड में कहीं कहीं बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts