हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ब्लॉक रतनगढ़ क...

    ब्लॉक रतनगढ़ की साध-संगत ने की लकड़ियों व उपलों की सेवा

    पावन अवतार माह को लेकर साध-संगत में सेवा को लेकर भारी जज्बा

    रतिया (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक रतनगढ़ के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों व साध-संगत ने डेरा सच्चा सौदा, सरसा के लंगर हॉल में लकड़ियों व गोबर के उपलों की सेवा की। जानकारी देते हुए ब्लॉक 15 मेंबर शामवीर इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक रतनगढ़ की साध संगत व शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी धाम, सरसा के लंगर घर में लकड़ियों व गोबर के उपलों की सेवा की।

    यह भी पढ़ें:– चिंताजनक : भिवानी जिले के कई गाँवों में किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

    वहीं ब्लॉक भंगीदास उत्तम इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक रतनगढ़ की साध संगत नि:स्वार्थ सेवा भावना से दीन-दुखियों की सेवा में लगी हुई है। इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा में पहुंचकर सेवादारों ने साध-संगत के लिए लंगर बनाने के लिए लकड़ी व लपलों की सेवा की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here