कनीना में लगाई मीठे पानी की छबील

Published On

कनीना (सच कहूँ/रामपत)। झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बीच कनीना में राव भरपूर सिंह मार्केट में अटेली रोड पर पूरे मार्केट के दुकानदारों ने मिलकर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। इस अवसर पर राहगीरों ने मीठा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। सभी राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी दुकानदारों के इस प्रयास की सराहना की।

इस नेक कार्य में अनिल इन्सां, राम सिंह इन्सां, राकेश इन्सां मोड़ी, रोहित इन्सां, कर्मवीर पेंटर, सुरेंद्र पेंटर, कर्मवीर पत्रकार, राहुल, नित्यानंद, रोहित आदि ने अपना सहयोग दिया। अनिल इन्सां ने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल जीव को पानी पिलाना, उसे नया जीवन देने के समान है। पहले चौपालों व बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह पुण्य प्राप्ति हेतु मिट्टी के नए घड़ों में पानी भरकर रखा जाता था, ताकि उन्हें गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का फल प्राप्त हो सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts