डेरा अनुयायी बोले, सहयोग के लिए हर कदम पर तैयार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

ओढां में पुलिस कर्मचारियों, चिकित्सीय स्टाफ व सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया हौंसला

ओढां(सच कहूँ/राजू)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अपने गुरू के वचनों पर चलते हुए कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का न केवल हौंसला बढ़ा रहे हैं अपितु उन्हें फल व इम्यूनिटी बढ़ाने की औषधि भी भेंट कर रहे हैं। इसी कड़ी में ओढां के शाह सतनाम जी ग्रीन-एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मचारियों आदि को फल व इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने की औषधि भेंट कर उन्हें इस मुश्किल दौर में सराहनीय सेवाएं देने पर सैल्यूट किया।

सेवादारों ने उन्हें इस बात पर भी आश्वस्त किया कि वे इस मुश्किल की घड़ी में हर कदम उनके साथ हैं। इस कार्य पर कर्मचारियों ने भी सेवादारों को सलाम करते हुए उनकी नि:स्वार्थ सेवा की सराहना की। अपने गुरू के वचनों पर चलते हुए ओढां के शाह सतनाम जी ग्रीन-एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने पुलिस थाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटवार भवन व पन्नीवाला मोटा पुलिस नाके पर तैनात कर्मचारियों, सफाई कर्मियों व कोरोना काल में सराहनीय सेवाएं निभाने वाले समाजसेवी लोगों को फल व इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने वाली औषधि युक्त किट भेंट करते हुए उन्हें निंबू पानी भी पिलाया।

‘‘कोरोना काल में वैसे तो सभी कर्मचारी सराहनीय ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन पुलिस की जिम्मेवारी काफी बड़ी है। कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने हमारे बीच आकर सभी कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया है। इसके लिए वे सराहना के पात्र है।

पाला राम, एएसआई (पन्नीवाला मोटा पुलिस नाका)।

‘‘संकट की घड़ी में हौंसला देना भी बड़ी बात होती है। कोरोना का भयानक दौर है। ऐसे में पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी व अन्य कर्मचारी जो जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने हॉस्पिटल में आकर न केवल उनका हौंसला बढ़ाया अपितु सभी को फलों की किट व इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने वाली औषधि भी भेंट की।

डॉ. सुमित जैन (सीएचसी ओढां)।

‘‘इस मुश्किल दौर में कर्मचारी सराहनीय ड्यूटी दे रहे हैं। ऐसे मेें डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की सेवा भावना भी कुछ कम नहीं है। बड़ा हर्ष हो रहा है कि सेवादार कोरोना वॉरियर्स का हौंसला बढ़ा रहे हैं। सेवादारों ने आज पटवार भवन में कर्मचारियों को फलों की किट व इम्यूनिटी बढ़ाने की औषधि वितरित करने के अलावा हम सबकी हौंसला अफजाई भी की। मैं सेवादारों के जज्बे को सलाम करता हूं।

साहब राम, पटवारी (ओढां)।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts