हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ने जीव कल्याण मुहिम के तहत बाज का उपचार कर पिलाया पानी

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई जीव कल्याण मुहिम बेजुबानों को सहारा देने लगी है। आज तहसील के गांव पक्का सहारना में एक घायल बाज का डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई पशु चिकित्सक ने उपचार कर पानी पिलाया। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी सुमित इन्सां गांव पक्का सहारना में निजी निजी पशु चिकित्सक के रूप में पशुओं का उपचार करता है। उसके पिता बाबूराम इन्सां पक्का सहारना के पशु चिकित्सालय में कार्यरत है। आज दिन में किसी कार्य के चलते सुमित का अपने पिता के पास पशु चिकित्सालय जाना हुआ।

    इसी दौरान उसे चिकित्सालय के प्रांगण में एक घायल बाज के पड़ा होने की जानकारी मिली जिस पर वह अपने पिता के साथ उक्त स्थान पर पहुंचा और घायल बाज की सार संभाल करते हुए उसका उपचार शुरू किया। इसके बाद सुमित ने बाज को इंजेक्शन की सहायता से पानी पिलाया। उपचार के बाद राहत मिलने पर बात उड़कर चिकित्सालय के प्रांगण एक पेड़ पर बैठ गया। सुमित डेरा सच्चा सौदा की राजस्थान इकाई में पानी समिति का सेवादार है। सुमित ने बताया कि जीवो की सहायता करने की प्रेरणा उसे पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here