हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पत्नी से परेश...

    पत्नी से परेशान हैंडलूम संचालक ने लगाई नहर में छलांग

    Suicide Sachkahoon

    परिजनों द्वारा की जा रही तलाश

    सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा अबोहर। स्थानीय सदर बाजार में स्थित राणा हैंडलूम के संचालक एवं गली नं 13 निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ राणा पुत्र गुरमीत सिंह गत दिवस अचानक घर से लापता हो गया। सुखविंदर के बहनोई राजिंदर सिंह ने बताया कि घरेलू कलह व ससुराल पक्ष की इंटरफेयर के चलते सुखविंदर परेशान रहता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आज युवक बाईक नहर के किनारे से बरामद हुआ है और वहां पर कुछ निशान भी मिले हैं।

    परिजनों की ओर से उसकी तलाश साधुवाला हैड तक की जा रही है। सुखविंदर के बहनोई राजिंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह राणा का अपनी पत्नी के साथ घरेलू झगड़ा रहता था, जिसके चलते परिवारजनों ने कुछ समय पूर्व ही दयाल नगरी में अलग मकान बनाकर दिया था। सुखविंदर के ससुराल का उसके परिवार में काफी इंटरफेयर रहता था, जिसके चलते वह काफी परेशान था।

    गत दिवस घर में दुकान पर जाने का कहकर सुखविंदर घर से निकल गया, लेकिन वह वापिस घर नहीं लौटा, जिसके चलते परिजनों की ओर से उसकी तलाश शुरु कर दी। इधर, शुक्रवार को उसकी तलाश के दौरान उसका मोटरसाइकिल बोदीवाला पीथा शुगर मिल के निकट बहती गंगनहर के किनारे से बरामद हुआ है। राजिंदर सिंह ने बताया कि उसका मोटरसाइकिल नहर के निकट से मिला है और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उसका मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। नहर के किनारे से मोटरसाइकिल मिलने के बाद गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सुखविंदर के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जाए कि अंतिम समय के दौरान उसने किस-किस से बात की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here