चीनी मीडिया ने फिर साधा निशाना, कहा भारत बहुत छोटी सोच वाला देश

Published On

बीजिंग: डोकलाम विवाद को लेकर चीन के सरकारी मीडिया ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। उसने कहा है, भारत बहुत छोटी सोच वाला देश है, वह मानता है कि बॉर्डर पर एक सड़क दोनों देशों के बीच रणनीतिक हालात को तय कर सकती है। चीनी मीडिया ने ये भी कहा है कि भारत कोल्ड वाॅर खत्म करे और इलाके का दादा बनने की मानसिकता छोड़ दे। बता दें कि सिक्किम सेक्टर में भूटान ट्राइजंक्शन के पास चीन एक सड़क बनाना चाहता है। भारत और भूटान इसका विरोध कर रहे हैं।

खुली सोच अपनाए भारत

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक छोटी सोच बदलने के बाद भारत को कोई संकट नहीं महसूस होगा क्योंकि चीन सिर्फ पूरे बॉर्डर पर एक सड़क ही बना रहा है ताकि चीनी क्षेत्र में सैनिक की आवाजाही हो सके। अखबार ने ये भी कहा है कि भारत को खुली सोच अपनानी चाहिए और दुनिया को खतरों के तौर पर देखने, चुनौती के तौर पर लेना छोड़ देना चाहिए। भारत को छोटे साउथ एशियन कंट्रीज और बाकी दुनिया को लेकर अपने एटीट्यूड पर विचार करना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts