हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश डंपर ने कांवड...

    डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, योगी ने जताया शोक

    Kanwariyas Accident

    हाथरस (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सादाबाद मार्ग पर बीती रात करीब डेढ़ बजे एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे सात कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से छह की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय से शनिवार को जारी शोक संदेश में योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में मारे गये सभी कांवड़िये मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। वे हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे।

    कैसे हुआ हादसा

    यह हादसा सादाबाद थाना क्षेत्र के बढार गांव के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही आगरा क्षेत्र के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण, आईजी अलीगढ़ व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीजी ने बताया कि डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिल गयी है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।

    गंभीर रूप से घायल दो कांवड़ियों को उपचार के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अन्य कांवड़ियों में भी भारी आक्रोश है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे भी मौके पर पहुंच गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here