राज तिलक की रस्म अदा की गई

Published On

सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जगदंबा रामलीला मंच पर दशहरा राज तिलक की रस्म अदा की गई। भगवान श्री राम जी 14 वर्ष पूर्ण कर घर लौटने पर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्शन भगत परनामी, पूर्व अध्यक्ष ललित सिडाना ने विधिवत पूजा अर्चना करके तिलक लगाकर राज सिंहासन पर बैठा कर मुकट पहना अभिषेक किया। कार्यक्रम मे सचिव वीकी नागपाल, कोषाध्यक्ष दिपक गावा, व पूर्व अध्यक्ष ललित सिडाना आदि उपस्थित हुए, व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा जगदंबा रामलीला में अभिनय किए गए पात्रों को पारितोषिक वितरित कर सम्मान किया और कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही हमें जीने की कला के साथ धर्म पर चलते हुए त्याग त्याग और तप सिखाता है आए हुए अतिथियों का सम्मान करते हुए जगदंबा रामलीला के संरक्षक सुभाष नरूला, अध्यक्ष महेंद्र नागर, उपाध्यक्ष पार्षद रोहिताश धाणका, कोषाध्यक्ष गोपीराम दगल, सचिव सुनील उर्फ बबलू सैनी, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया , दशहरा उत्सव में जगदंबा रामलीला के पदाधिकारियों द्वारा विधि विधान से शस्त्र पूजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें:– कल विवाह बंधन में बंधेगी आप विधायक नरिंदर कौर भराज

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts